देश की खबरें | महाराष्ट्र में बजट आठ मार्च को पेश किये जाने की उम्मीद

मुंबई, 18 फरवरी महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य का बजट आठ मार्च को पेश किये जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य विधानमंडल का बजट सत्र एक मार्च से मुंबई में शुरू होगा।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सत्र एक मार्च से 28 मार्च तक आयोजित करने के लिए सरकार तैयार है। हालांकि, कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले कोविड-19 मामलों की एक समीक्षा की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले सप्ताह के कामकाज को अंतिम रूप दे दिया गया है और बजट आठ मार्च को पेश किये जाने की उम्मीद है।’’

इस पर अंतिम निर्णय के लिए कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की एक और बैठक 25 फरवरी को होने वाली है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते राज्य विधानमंडल का मॉनसून और शीतकालीन सत्र पिछले वर्ष मात्र दो दिन के लिए आहूत किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)