(नीलाभ श्रीवास्तव)
नयी दिल्ली/जम्मू, 29 अगस्त सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़बंदी के पास एक सुरंग का पता लगाया है।
यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बल ने पूरे इलाके में बड़ा अभियान चलाया है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं और भी ऐसी सुरंगें तो नहीं हैं। इसके साथ ही, इस तीन से चार फुट चौड़ी सुरंग को लेकर विश्लेषण किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल संभवत: आतंकवादियों की घुसपैठ और मादक पदार्थों तथा हथियारों की तस्करी के लिए किया गया हो।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ महानिदेशक राकेश अस्थाना ने सीमा पर तैनात कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि सीमा पर घुसपैठ रोधी प्रणाली प्रभावी रहे और इस सीमा पर कोई खामी नहीं रहे।
जम्मू के सांबा सेक्टर के गलार इलाके में बृहस्पतिवार को बीएसएफ जवानों को गश्त के दौरान भारतीय क्षेत्र में सीमा पर बाड़बंदी के पास इस सुरंग का पता चला।
अधिकारियों ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि बाद में बल ने सुरंग का निरीक्षण किया और इसके मुहाने पर आठ-दस रेत की बोरियां मिलीं, जो पाकिस्तान में बनी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY