India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मानव तस्करों और दलालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर संवेदनशील चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अगरतला, 7 जुलाई : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मानव तस्करों और दलालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर संवेदनशील चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. त्रिपुरा बीएसएफ फ्रंटियर महानिरीक्षक (आईजी) पटेल पीयूष पुरुषोत्तम दास ने बताया कि हाल में शिलांग में बांग्लादेश सीमा रक्षकों के साथ हुई वार्ता के दौरान उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय बांग्लादेशी अपराधियों की सूची समेत कुछ दस्तावेज सौंपे गए.
दास ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘बांग्लादेश सीमा रक्षक (बीजीबी) ने हमें आश्वासन दिया है कि उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.’’ हाल ही में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ में हुई वृद्धि पर प्रकाश डाला है. दास ने कहा कि दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और विशेष रूप से समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्त करने पर सहमति व्यक्त की है. यह भी पढ़ें : रिश्तेदारों के दस्तावेज के आधार पर कुनबी प्रमाण-पत्र मिलेंगे: मराठा आरक्षण पर मंत्री ने कहा
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को तस्करों और दलालों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी आधारित अभियान शुरू करने को कहा गया है.
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं और राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. दास ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस कैमरे और चेहरे की पहचान करने वाले उपकरणों के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

