कोलकाता, 21 अगस्त पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस महिला का दावा है कि वह 20 वर्षों से मुंबई में रह रही थीं। इस महिला को उस समय पकड़ा गया, जब वह कथित तस्करों की मदद से पड़ोसी देश से यहां आई थी।
उन्होंने बताया कि महिला को बृहस्पतिवार को हजारीखाल क्षेत्र से पकड़ा गया।
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश में जेसोर जिले से है।
यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.
उन्होंने कहा, ‘‘महिला का दावा है कि वह पिछले 20 वर्षों से मुंबई में अपने पति के साथ रह रही थी। वह वहां एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और तस्करों की मदद से अवैध रूप से साल में कम से कम एक बार बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से मिलने जाती है।’’
उन्होंने बताया कि उसके पास से कई भारतीय पहचान पत्र बरामद किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY