नयी दिल्ली, 13 जुलाई प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने सोमवार को कहा कि उसने नये उद्यमों को सूचीबद्धता के लिये प्रोत्साहित करने के वास्ते आईआईटी अलम्नाइ काउंसिल के साथ समझौत पर हस्ताक्षर किये हैं।
शेयर बाजार ने कहा है कि वह इन नई पीढ़ी की कंपनियों के लिये एक ‘उच्च निवेशक पहुंच प्लेटफार्म’ भी विकसित करेगा।
यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.
बीएसई ने एक वक्तव्य में कहा कि इस नई भागीदारी से प्रस्तावित सोशल स्टॉक एक्सचेंज के लिये पूर्ण अनुकूल माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी।
इससे बड़े पैमाने पर उद्यम पूंजी और निजी इक्विटी कोषों को गारंटी देने अथवा बाजार में कारोबार बढ़ाने के तौर पर आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी। शुरुआत में इसमें बीएसई सदस्यों का समर्थन होगा।
यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.
आईआईटी एल्यमनी काउंसिल सभी 23 आईआईटी और उसके दुनियाभर के 100 शहरों में फैली शाखाओं के पूर्व छात्रों, छात्रों और फैकल्टी सदस्यों की संस्था है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY