विदेश की खबरें | ब्रिटिश पत्रकार का शव हुआ बरामद : ब्राजील पुलिस

अटालिया डो नॉर्ट शहर के पास एक साइट पर पाए गए दूसरे शव की अभी तक पहचान नहीं की गयी है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वे विशेषज्ञ ब्रूनो परेरा (41) का हो सकता है।

दोनों को आखिरी बार पांच जून को इटाकाई नदी में अपनी नाव पर जावरी घाटी क्षेत्र के प्रवेश द्वार के पास देखा गया था।

पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा ''इसकी (फिलिप्स के शव की) पुष्टि दांतों की जांच और मानवशास्त्रीय फॉरेंसिक विश्लेषण के आधार पर की गयी है। अपराध के ब्योरे की जानकारी और शव छुपाने की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है, ताकि मौत के कारण का पता लगाया जा सके।''

पुलिस ने बताया, एक मछुआरे अमरिल्डो दा कोस्टा डी ओलिवेरा उर्फ पेलाडो (41) ने बुधवार को कबूल किया था कि उसने फिलिप्स (57) और परेरा (41) को मार डाला था। उसने पुलिस को शव के बारे में बताया था।

आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि उसने अपराध करने के लिए एक बंदूक का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने पेलाडो के भाई, मछुआरे ओसेनी दा कोस्टा डी ओलिवेरा (41) को भी गिरफ्तार किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)