यह कदम हॉलीवुड की फिल्म अकादमी द्वारा कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 के ऑस्कर पुरस्कार समारोह को फरवरी से आगे बढ़ाकर अप्रैल में करने के निर्णय के बाद उठाया गया है।
ब्रिटिश अकादमी ने कहा कि पुरस्कार समारोह पहले से निर्धारित 14 फरवरी के बजाय अब 11 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: चीन ने भारतीय सैनिकों पर सहमति का उल्लंघन करने का लगाया आरोप.
अकादमी ने पात्रता नियमों में भी बदलाव किया है, ताकि सिनेमाघरों में जिन फिल्मों को रिलीज होने से रोक दिया गया है या जिन्हें केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है, उनपर भी विचार किया जाएगा।
फिल्म समिति के अध्यक्ष मार्क सैमुएलसन ने कहा कि नयी तारीख सभी फिल्मों के रिलीज होने और उसपर ठीक से विचार करने का सबसे अच्छा मौका देगी। कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए ब्रिटेन में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते सिनेमाघर 20 मार्च से ही बंद हैं।
यह भी पढ़े | भारत की सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता से पाकिस्तान परेशान, चिंता व्यक्त कर कही ये बात.
सोमवार को, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी टेलीविजन नेटवर्क ने घोषणा की कि अब फिल्म उद्योग पर महामारी के प्रभाव के कारण 93 वें अकादमी पुरस्कार पहले से निर्धारित तारीख के आठ सप्ताह बाद 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित किया जाएगा।
यह ऑस्कर के इतिहास में चौथा स्थगन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY