जरुरी जानकारी | ब्रिटानिया की प्रति शेयर 83 रुपये अंतरिम लाभांश देने की घोषणा

नयी दिल्ली, 17 अगस्त डेयरी और बेकरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने चालू वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 83 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की सोमवार को घोषणा की। इसी के साथ कंपनी बोनस डिबेंचर भी जारी करेगी।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि 17 अगस्त को उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 83 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

कंपनी ने कहा कि शेयरधारकों को इस अंतरिम लाभांश का भुगतान 27 अगस्त को किया जाएगा।

इसके अलावा निदेशक मंडल ने असुरक्षित, गैर-परिवर्तनीय, भुनाने योग्य, पूर्ण चुक्ता बोनस डिबेंचर जारी करने पर भी अपनी मुहर लगा दी।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

साथ ही कंपनी ने वाणिज्यक प्रतिभूतियां जारी करने की सीमा को 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,279 करोड़ रुपये कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)