समझौते के तहत, जर्मनी की क्युरवैक कंपनी ब्रिटेन में टीके का उत्पादन करेगी और सरकार को टीके की पांच करोड़ खुराकों की आपूर्ति करेगी। हालांकि सरकार ने यह नहीं बताया है कि वह परियोजना में कितना निवेश कर रही है।
यह घोषणा शुक्रवार को ऐसे समय में की गई है जब दुनियाभर के जन स्वास्थ्य अधिकारी वायरस के नए स्वरूपों को लेकर चिंता जता रहे हैं, क्योंकि ये अधिक संक्रामक हैं।
वायरस में लगातार बदलाव होता रहता है और अधिकतर परिवर्तन को लेकर ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं होती है लेकिन वैज्ञानिक वायरस के इन बदलावों पर करीब से निगाह रख रहे हैं ताकि इनकी पहचान तेजी से सुनिश्चित की जा सके।
इस हफ्ते के शुरू में दवा कंपनी ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन ने कहा था कि वह वायरस के नए स्वरूपों से निपटने के लिए टीके को विकसित करने के खातिर क्युरवैक में निवेश करेगी। उसने कहा था कि उसकी योजना 18.1 करोड़ डॉलर का निवेश करने की है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY