विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के साथ तनाव बढ़ने के बीच ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि उन्हें नये कानून तथा चीन में खासकर उइगर अल्संख्यकों के साथ बर्ताव में कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चिंता है, ऐसे में चीन पर लगी हथियार पाबंदी का हांगकांग तक विस्तार किया जाएगा।

चीन के साथ तनाव बढ़ने के बीच ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि उन्हें नये कानून तथा चीन में खासकर उइगर अल्संख्यकों के साथ बर्ताव में कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चिंता है, ऐसे में चीन पर लगी हथियार पाबंदी का हांगकांग तक विस्तार किया जाएगा।

राब ने कहा, ‘‘ हम अपने अहम हितों की रक्षा करेंगे। हम अपने मूल्यों के लिए खड़े होंगे तथा हम चीन को उसके अंतरराष्ट्रीय दायित्यों के लिए जिम्मेदार ठहरायेंगे।’’

यह भी पढ़े | कोरोना का असर, मार्क्स एंड स्पेंसर ने लिया 950 जॉब कटौती करने का फैसला.

राब ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधियां निलंबित करने वाले अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा का अनुसरण किया है।

यह समीक्षा ऐसे समय की गयी है जब महज एक दिन पहले ही ब्रिटेन ने चीनी दूरसंचार कंपनी हुवावे को यहां नयी उच्च गति वाले मोबाइल फोन नेटवर्क में भूमिका देने की योजना से हाथ पीछे खींच लिया। उसने चीन और पश्चिमी ताकतों के बीच बढ़ते तनाव से उत्पन्न सुरक्षा चिंताओं के मध्य यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़े | सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की तबीयत बिगड़ी, किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती.

बोरिस जॉनसन सरकार हांगकांग में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के चीन के निर्णय की पहले ही आलोचना कर चुकी है।

ब्रिटेन ने चीन सरकार पर चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणापत्र का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है जिसके तहत ब्रिटेन ने 1997 में चीन को हांगकांग का नियंत्रण सौंपा था और घोषणा की थी कि वह समुदाय के 30 लाख तक पात्र बाशिंदों के लिए नागरिकता का विशेष मार्ग खोलेगा।

चीन ने ब्रिटेन के कदम पर ऐतराज किया है। ब्रिटेन में चीन के राजदूत लिउ शियोमिंग ने बीबीसी के एंड्रयू मार्र से कहा कि ब्रिटेन, अमेरिका की धुन पर ‘नाच’ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\