जरुरी जानकारी | ब्रिटेन, भारत ने मिलकर ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ चलाया अभियान

लंदन, चार अक्टूबर ब्रिटेन और भारत के सुरक्षा बलों ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर सेवा संबंधी धोखाधड़ी के अपराधों के खिलाफ हाल ही में संयुक्त अभियान के तहत भारत के छह शहरों में 10 संदिग्ध कार्यालयों पर छापेमारी की है।

ब्रिटेन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

धोखाधड़ी संबंधी मामलों के लिये ब्रिटेन की राष्ट्रीय एजेंसी ‘सिटी ऑफ लंदन पुलिस’ ने इस सप्ताह बताया कि उसने इन कंपनियों के द्वारा ब्रिटेन के लोगों के साथ धोखाधड़ी किये जाने की सूचना भारतीय समकक्ष सीबीआई के साथ साझा की है।

ब्रिटिश एजेंसी ने बताया कि सीबीआई ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

सिटी ऑफ लंदन पुलिस के टेंपररी डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट एलेक्स रुथवेल ने कहा, ‘‘हम केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से इस प्रवर्तन कार्रवाई का स्वागत करते हैं और भारतीय अदालतों के माध्यम से अपराधियों को न्याय दिलाने के उनके प्रयासों का समर्थन करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)