बेंगलुरु, 20 मई कांग्रेस के नेताओं सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री जबकि डी.के. शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनका संक्षिप्त परिचय इस प्रकार है:
1. जी परमेश्वर:
* इस विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का नेतृत्व किया।
*एससी-राइट समुदाय से संबंध रखते हैं, तुमकुरु जिले के कोराटागेरे निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
* एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री रहे। पूर्व की सरकारों में गृह, उच्च शिक्षा सहित विभिन्न प्रमुख विभागों के मंत्री रहे।
*आठ साल तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बने।
*मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की आकांक्षा खुले तौर पर जाहिर कर चुके हैं।
*छठी बार विधायक बने। तीन बार मधुगिरी सीट विधायक रहे जबकि तीसरी बार कोराटागेरे से विधायक चुने गए हैं।
*एडिलेड विश्वविद्यालय के वेट एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से प्लांट फिजियोलॉजी में पीएचडी की पढ़ाई की।
2. के एच मुनियप्पा:
*एससी-लेफ्ट समुदाय के कांग्रेस नेता, बेंगलुरु ग्रामीण जिले में देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
*1991 से 2019 तक कोलार से लोकसभा सदस्य रहे।
*पूर्व केंद्रीय मंत्री
* पहली बार विधान सभा के लिए निर्वाचित।
*बेटी रूपकला एम. शशिधर कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) से विधायक हैं।
3. के जे जॉर्ज
*कांग्रेस के ईसाई नेता, बेंगलुरु शहर के सर्वग्नानगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
*छह बार के विधायक।
*मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के करीबी माने जाते हैं।
*पहले गृह, बेंगलुरु विकास और नगर नियोजन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
*केरल में जन्मे, जब वह बहुत छोटे थे, तब उनका परिवार कोडागु आकर बस गया।
4. एम. बी. पाटिल:
* लिंगायत समुदाय के प्रमुख कांग्रेस नेता।
* उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में एक अग्रणी शिक्षा संगठन बीएलडीईए (बीजापुर लिंगायत एजुकेशन एसोसिएशन) के अध्यक्ष।
* इस चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष।
*विजयपुरा जिले में बाबलेश्वर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
*पांच बार के विधायक
*पिछली सरकारों में गृह एवं जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं।
* बीजापुर (विजयपुरा) से संसद सदस्य रहे।
5. सतीश जारकीहोली
* अनुसूचित जनजाति के तहत आने वाले वाल्मीकि समुदाय से संबंध रखते हैं।
*बेलगावी जिले में यमकनमर्दी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
*कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
*चार बार विधायक, दो बार विधान परिषद के सदस्य।
* जद (एस) छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा।
* भाई रमेश जारकीहोली और बालचंद्र जारकीहोली क्रमशः गोकाक और अराभवी विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हैं।
* पूर्व में उत्पाद शुल्क और वस्त्र मंत्री के रूप में कार्य किया।
* अंधविश्वास विरोधी रुख के लिए लोकप्रिय।
*चीनी बनाने वाली कंपनी सतीश शुगर्स के संस्थापक-अध्यक्ष।
6. प्रियांक खरगे
* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र।
*एससी-राइट के तहत आने वाले दलित समुदाय के सदस्य, कलबुर्गी जिले के चित्तपुर खंड का प्रतिनिधित्व करते हैं।
*कर्नाटक कांग्रेस के संचार सचिव
* तीन बार के विधायक
* पूर्व में आईटी, बीटी, पर्यटन और समाज कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया था
*युवा कांग्रेस से जुड़े हैं।
7. रामलिंगा रेड्डी:
*रेड्डी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, बेंगलुरु शहर में बीटीएम लेआउट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
*शहर के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में शामिल। शहर के प्रभारी रहे।
*कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
*आठ बार के विधायक
*पूर्व में गृह, परिवहन, शिक्षा और अन्य प्रमुख विभागों के मंत्री के रूप में कार्य किया।
* लंबे समय तक कांग्रेस के छात्रसंघ से जुड़े रहे।
8. बी. जेड. जमीर अहमद खान:
* कांग्रेस में प्रमुख मुस्लिम नेता, बेंगलुरु शहर में चामराजपेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
*पांच बार के विधायक
*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, हज और वक्फ मंत्री के रूप में कार्य किया।
*पहले जद (एस) में थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY