देश की खबरें | सीमा सुरक्षा बल के अपहृत निरीक्षक को पुलिस ने कराया मुक्त, तीन लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीगढ़ (उप्र), दो दिसंबर सीमा सुरक्षा बल के अगवा किए गए निरीक्षक को पुलिस ने सकुशल मुक्त करा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले दिनों छुट्टी पर आए गभाना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले बीएसएफ में निरीक्षक सज्जन सिंह गत रविवार को दवा खरीदने के लिए अलीगढ़ शहर आए थे लेकिन घर नहीं लौटे।

यह भी पढ़े | Ex-Judge C S Karnan Arrested: मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन चेन्नई में गिरफ्तार, ये है मामला.

उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद परिजन के पास एक फोन आया जिस पर सिंह को अगवा किए जाने की बात बताते हुए फिरौती के तौर पर दो लाख रुपये मांगे गए।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सिंह के बेटे ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया।

यह भी पढ़े | Gujarat: BJP नेता ने उड़ाई COVID-19 के गाइडलाइंस की धज्जियां, पोती की सगाई में इकठ्ठा हुए हजारों लोग ( Watch Video).

उन्होंने बताया कि मंगलवार को निरीक्षक की फोन लोकेशन भी मिल गई और पुलिस ने उस घर पर छापा मारा तो सिंह एक पलंग से बंधे पाए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद दो असलहाधारी पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बीएसएफ इंस्पेक्टर सज्जन सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह दवा खरीदने शहर आए थे तब उन्हें किसी ने नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में शामिल दो संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)