देश की खबरें | बॉलीवुड ने विमान हादसे को बताया भयानक त्रासदी, दु:ख प्रकट किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ अगस्त अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन समेत कई फिल्म कलाकारों ने एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे पर दु:ख प्रकट किया है।

दुबई से 190 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों के साथ आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था और उसके दो हिस्से हो गए थे। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash in Kerala: केरल विमान हादसा, सरकार के ऐलान मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रूपये की सहायता राशि.

बच्चन ने इस हादसे को ‘‘भयानक त्रासदी’’ करार दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भयानक त्रासदी... केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान भारी बारिश में उतरते समय रनवे से फिसल गया.. मैं प्रार्थना करता हूं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: केंद्र ने राज्य सरकारों से राशन की दुकानों में काम करने वालों और फेरीवालों की जांच कराने का किया आग्रह.

शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘‘मैं विमान के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं। अपने प्रियजन को गंवाने वाले शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’’

अक्षय ने भी हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल दहलाने वाला समाचार। मैं एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं। मैं अपने प्रियजन को गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’’

अजय देवगन ने कहा, ‘‘एअर इंडिया विमान हादसे से व्यथित हूं। मैं विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए प्रार्थना करता हूं और अपने प्रियजन को गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)