विदेश की खबरें | बोलीविया के बड़े शहरों में कोविड-19 के सैकड़ों संदिग्ध मरीजों के शव बरामद हुए: पुलिस

देश के शहरों में अस्पताल कोविड-19 के मरीजों से भरे हुए हैं और वहां स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है। अस्पतालों के दरवाजे बंद हैं और उनपर लगे बोर्ड पर लिखा है, ‘‘जगह खाली नहीं है।’’

इस हफ्ते और अधिक स्तब्ध करने वाले खबरें आई। दरअसल, पुलिस ने कहा कि उन्होंने ला पाज, और बोलीविया के सबसे बड़े शहर सांता क्रुज से पांच दिनों में 420 शव बरामद किये हैं। इनमें से 80 से 90 प्रतिशत की मौत कोविड-19 से हुई है।

यह भी पढ़े | 'ब्लैक लाइव्स मैटर' प्रदर्शन से बढ़े कोरोना मामले : डोनाल्ड ट्रम्प.

समाजशास्त्री रेंजो अब्रीजेज ने कहा, ‘‘महामारी ने सरकार की प्रतिक्रिया क्षमता को संकट में डाल दिया है।’’

वहीं, बोलीविया की सरकार ने कहा है कि अगस्त तक कोरेाना वायरस के मामलों के चरम पर पहुंचने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़े | अमेरिका के लिए उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट, अनुसूचित एयरलाइन का मिला दर्जा.

लातीन अमेरिका के सबसे गरीब देशों में शामिल बोलीविया में लोगों के बीच हताशा बढ़ती जा रही है। पिछले साल राष्ट्रपति इवो मोरेल्स को अपदस्थ किये के बाद देश राजनीतिक उथल-पुथल का पहले से सामना कर रहा है।

लोकतंत्र को संकट में पड़ने से बचाने के लिये सितंबर में चुनाव कराने की योजना है, लेकिन महामारी के तेजी से फैलने के कारण चुनाव हो पाने पर संदेह बढ़ता जा रहा है। बोलीविया के आठ राजनीतिक दलों में छह दल चुनाव टाले जाने के पक्ष में हैं।

कुछ अंत्येष्टि स्थलों ने बड़ी संख्या में शव लाये जाने पर अधिक कर्मचारी नियुक्त किये हैं जबकि राजधानी ला पाज स्थित मुख्य कब्रगाह में शवों को दफनाने के लिये मृतकों के परिजनों को प्रतिदिन कतार में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

कब्रगाह में कम जगह होने के कारण मेयर कार्यालय ने सिर्फ नगर निगम क्षेत्र के लोगों के शवों को ही दफनाने की अनुमति दी है। इसके लिये 100 डॉलर से अधिक शुल्क लिया जा रहा है, जो कि बोलीविया के किसी भी आम आदमी के लिये एक बड़ी रकम है।

हरमीनिया कारपियो, ला पाज के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के बाहर अपने भाई का शव लेने के लिये इंतजार कर रही थी। उन्होंने रोते हुए कहा, ‘‘मेरे भाई की निमोनिया से मौत हो गई और हमें उसे दफनाने के लिये जगह नहीं मिल सकती। हमें कल तक का इंतजार करना पड़ेगा। कई लोगों को इसी तरह की समस्या से गुजरना पड़ रहा है और हमारी मदद करने वाला कोई नहीं है। ’’

बोलीविया में कोविड-19 से होने वाली मौतों का आधिकारिक आंकड़ा करीब 2,300 है।

अंतरिम राष्ट्रपति जीनाइन एनेज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और वह पृथक-वास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)