Boat Accident: प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मुंबई तट के पास हुई नौका दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मुंबई तट के पास हुई नौका दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. नौसेना ने कहा कि मुंबई तट के समीप बुधवार को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 99 अन्य लोगों को बचा लिया गया.
नौसेना की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया. यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी. यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बड़ी सफलता! सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को किया ढेर, दो जवान भी घायल (Watch Video)
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनके हवाले से एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई में हुई नौका दुर्घटना दुखद है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं. प्रभावितों को सहायता प्रदान की जा रही है.’’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मुंबई में नौका दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

