देश की खबरें | श्रद्धालुओं को गंगोत्री जाने से रोकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा बोर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने बुधवार को उत्तराखंड के बाहर से तीर्थयात्रियों को गंगोत्री धाम जाने से रोकने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 29 जुलाई चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने बुधवार को उत्तराखंड के बाहर से तीर्थयात्रियों को गंगोत्री धाम जाने से रोकने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है ।

गंगोत्री धाम के पुजारियों और तीर्थ-पुरोहितों की संस्था पंच मंदिर समिति ने कल मंगलवार को देश के कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए 15 अगस्त तक राज्य के बाहर के तीर्थयात्रियों को मंदिर में जाने की अनुमति नहीं देने का सर्वसम्मति से फैसला किया था ।

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में इंजीनियरिंग के साथ म्यूजिक सबजेक्ट भी ले सकेंगे छात्र.

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा, ‘‘यह फैसला गैरकानूनी है । यह कारावास और इस निर्णय को लेने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना सहित कठोर दंडात्मक कार्रवाई का मामला है । पंच मंदिर समिति को इस तरह का फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी के जिलाधिकारी द्वारा गंगोत्री धाम के तीर्थ—पुरोहितों से अपना फैसला वापस लेने या कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा गया है ।

यह भी पढ़े | New Education Policy: नई शिक्षा नीति पर बोले पीएम मोदी, एक लंबे समय से था इस सुधार का इंतजार, लाखों लोगों का जीवन बदलेगा.

पुजारियों के निर्णय को अवहेलना बताते हुए रमन ने कहा कि बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आने वाला कोई भी मंदिर बोर्ड के आदेशों के खिलाफ नहीं जा सकता ।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर गंगोत्री या कहीं और तीर्थयात्रियों के साथ कोई दुर्व्यवहार किया जाता है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’’

देवस्थानम बोर्ड उत्तराखंड में चारधाम समेत 51 मंदिरों के मामलों का प्रबंधन देखता है जिसमें गंगोत्री भी शामिल है।

देवस्थानम बोर्ड ने कोविड—19 महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए यात्रा को राज्य से बाहर के तीर्थयात्रियों के लिए भी 24 जुलाई को शुरू किया था ।

हालांकि, मंदिर के पुजारियों ने मंगलवार को कोविड-19 के मद्देनजर गंगोत्री मंदिर को उत्तराखंड के बाहर से तीर्थयात्रियों के लिए बंद रखने का फैसला किया और अपने निर्णय के बारे में जिला प्रशासन को एक पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\