देश की खबरें | कोविड-19 के छह मरीज के शव लापता होने की खबर को बीएमसी ने खारिज किया
जियो

मुंबई, नौ जून बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज किया, जिसमें उसके विभिन्न अस्पतालों से कोविड-19 मरीजों के छह शव लापता होने का दावा किया गया है।

बीएमसी ने कहा कि पांच मृतक के परिजन को सूचित किया गया है अथवा पुलिस की सहायता से प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: बिहार में तेजी के साथ बढ़ रहा है कोविड-19 के मामले.

उन्होंने कहा कि राजावाड़ी अस्पताल से ''लापता'' एक शव के मामले में जांच जारी है।

इसके इतर, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने पालिका द्वारा संचालित शताब्दी और राजावाड़ी अस्पतालों से दो कोरोना वायरस मरीजों के लापता होने के मामले में जांच का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 को लेकर मनीष सिसोदिया की चेतावनी, कहा- दिल्ली में 31 जुलाई तक कोरोना के मामले बढ़कर साढ़े पांच हो सकते हैं.

बाहरी इलाके कांदिवली के शताब्दी अस्पताल से हाल ही में 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज लापता हो गए थे। सोमवार रात को उनका शव अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर बोरिवली रेलवे स्टेशन के पास मिला था।

इसी तरह, घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल से भी कोविड-19 का एक मरीज लापता है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मेयर ने बीएमसी प्रशासन को दोनों अस्पताल से लापता हुए मरीजों के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, अन्य विज्ञप्ति में बीएमसी ने अब तक उसके केईएम, सियोन, ट्रामा सेंटर, नायर, शताब्दी और राजावाड़ी अस्पताल से कोविड-19 मरीजों के छह शव लापता होने की खबर का खंडन किया है।

इसके मुताबिक, '' पांच ऐसे मामलों में, मृतक की पहचान की गई और उनके परिजन को सूचित किया गया अथवा पुलिस की सहायता से प्रोटोकाल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।''

विज्ञप्ति के मुताबिक, परिजन की ओर से शव लेने पहुंचने में देरी करने और नहीं पहुंचने के कारण ऐसी घटनाएं हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)