देश की खबरें | कंगना के बंगले में अवैध निर्माण के बारे में बीएमसी झूठ बोल रही: अभिनेत्री के वकील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री कंगना रनौत के वकील ने बुधवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बांद्रा में उनके बंगला का जो हिस्सा दिन में ध्वस्त किया है, वहां उसके अवैध निर्माण के बारे में नगर निकाय झूठ बोल रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ सितंबर अभिनेत्री कंगना रनौत के वकील ने बुधवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बांद्रा में उनके बंगला का जो हिस्सा दिन में ध्वस्त किया है, वहां उसके अवैध निर्माण के बारे में नगर निकाय झूठ बोल रहा है।

मुंबई पुलिस के बारे में कंगना की टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ने पर शिवसेना के प्रभुत्व वाले बीएमसी ने बुधवार को अभिनेत्री के बांद्रा बंगला में अवैध निर्माण ध्वस्त करना शुरू किया। हालांकि, बंबई उच्च न्यायालय ने बाद में इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी और नगर निगम से यह जानना है कि उसने परिसंपत्ति में प्रवेश कैसे किया, जब उसकी मालकिन वहां उपस्थित नहीं थी।

यह भी पढ़े | Facebook से भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अशोक चंदवानी ने दिया इस्तीफा, सोशल नेटवर्किंग साइट पर लगाए गंभीर आरोप.

स्थगन आदेश के बाद कंगना के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, ‘‘बीएमसी झूठ बोल रही है। उनका कहना है कि उन्होंने काम रोकने का नोटिस दिया था। लेकिन इस तरह का नोटिस तब दिया जाता है, जब निर्माण कार्य जारी हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस स्थान पर कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। करीब डेढ साल पहले यह पूरा हो गया था। ’’

यह भी पढ़े | CM Jairam Thakur Slams Shiv Sena: कंगना रनौत के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर बोले हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर- शिवसेना की जड़ें खत्म हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि बीएमसी अधिकारियों को बताया गया था कि उन्होंने निर्माण कार्य ढहाये जाने के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है लेकिन नगर निकाय अधिकारियों ने तब भी प्रक्रिया नहीं रोकी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे यह भी कहा था कि यह विषय अदालत में है। इसके बावजूद उन्होंने ध्वस्त करने का कार्य नहीं रोका। यह तभी रोका गया जब उच्च न्यायालय ने इस पर स्थगन आदेश दिया। ’’

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद अभिनेत्री ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\