देश की खबरें | कृषि से जुड़े ‘काले कानून’ खाद्य सुरक्षा की व्यवस्था को नष्ट कर देंगे: राहुल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कृषि संबंधी तीन ‘काले कानूनों’ से खाद्य सुरक्षा की व्यवस्था नष्ट हो जाएगी।
पटियाला, छह अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कृषि संबंधी तीन ‘काले कानूनों’ से खाद्य सुरक्षा की व्यवस्था नष्ट हो जाएगी।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कानूनों के जरिए अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।
गांधी ने कहा, ‘‘ये जो तीनों कानून बनाए गए हैं वो खाद्य सुरक्षा की मौजूदा व्यवस्था को नष्ट करने का प्रयास है।’’
कांग्रेस नेता के मुताबिक, इन कानूनों से पंजाब और हरियाणा पर सबसे ज्यादा विपरीत असर होगा।
यह भी पढ़े | Naugarh is now Siddharthanagar: नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब सिद्घार्थनगर हुआ.
उन्होंने कहा, ‘‘ पहले नोटबंदी की गई और जीएसटी लागू किया गया। इससे छोटे एवं मध्यम कारोबार नष्ट हो गए। सरकार ने कोई मदद नहीं की।’’
गांधी ने कहा, ‘‘देश में खाद्य सुरक्षा की एक व्यवस्था है। अगर यह टूट गई तो सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि सभी लोगों को नुकसान होगा।’’
विपक्ष के कमजोर होने की धारणा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘जब पूरे संस्थागत ढांचे को नियंत्रण में ले लिया गया है तो ऐसे में यह कहना उचित नहीं है कि विपक्ष कमजोर है।’’
उन्होंने दावा किया कि देश की आत्मा पर जबरन कब्जा कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

