देश की खबरें | बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सोमवार शाम को एक गांव के बाहर भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया जो पिछले 24 घंटे से लापता था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दतन (पश्चिम बंगाल), 26 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सोमवार शाम को एक गांव के बाहर भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया जो पिछले 24 घंटे से लापता था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बच्चू बेरा की हत्या की है। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।''
पुलिस ने कहा कि बेरा रविवार दोपहर से लापता हो गया था और सोमवार शाम को दतन इलाके में उसके गांव के पास ही एक पेड़ से बेरा का शव लटकता पाया गया।
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बयान में कहा, ''हमारे पार्टी कार्यकर्ता बच्चू बेरा की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है। हमें न्याय चाहिए। वह कल शाम से ही लापता थे और आज उनका शव पेड़ से लटकता पाया गया। हम हिंसा की निंदा करते हैं।''
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के अध्यक्ष अजित मैती ने कहा, ''हमने सुना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदि था। पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए। हम भाजपा द्वारा हर मौत के मामले के राजनीतिकरण की निंदा करते हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 12:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

