बेंगलुरू, छह अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई महंगाई और सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ सोमवार से 16 दिवसीय आंदोलन शुरू करेगी।
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि ‘जन आंदोलन’ पूरे राज्य में होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘यह आंदोलन चार चरणों में होगा।’’
उन्होंने कहा कि जनआक्रोश यात्रा’ का पहला चरण मैसूरु, मांड्या, हासन, कोडागु, मंगलुरु, उडुपी, चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा और उत्तर कन्नड़ जिलों में होगा।
अशोक के अनुसार दूसरे चरण में बेलगावी, हुबली, बागलकोट, कलबुर्गी, विजयपुरा और बीदर जिलों में यह यात्रा निकाली जायेगी।
उनके मुताबिक तीसरे चरण में दावणगेरे, हावेरी, गडग, कोप्पल, रायचूर, चित्रदुर्ग, विजयनगर, बल्लारी और तुमकुरु जिलों में यात्रा होगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता का कहना था कि चौथे चरण में बेंगलुरु शहरी जिला, बेंगलुरु ग्रामीण जिला, चिक्काबल्लापुरा, कोलार और रामनगर जिले यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY