देश की खबरें | मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा झारखंड में 1000 ऑनलाइन रैली करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष में झारखंड प्रदेश भाजपा पूरे राज्य में 1,000 ऑनलाइन रैली करेगी।

जियो

रांची, 26 मई केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष में झारखंड प्रदेश भाजपा पूरे राज्य में 1,000 ऑनलाइन रैली करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने व्यापक जन सम्पर्क के लिये ‘वर्चुअल संवाद’ का माध्यम अपनाया है। इसमें डिजिटल माध्यम से प्रदेश में 1000 ऑनलाइन रैली आयोजित की जाएगी और 20 ऑनलाइन कांफ्रेंस होंगे जिसे राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े | झारखंड में आज कोरोना के 18 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 426 हुई : 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लेने वाली, जन आकांक्षाओ को धरातल पर उतारने वाली मजबूत और लोक कल्याणकारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा नए तरीके से जनता के बीच उपलब्धियों को लेकर जाएगी।

दीपक प्रकाश ने कहा कि आगामी 30 मई को मोदी सरकार-2 का पहला वर्ष पूर्ण हो रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए रैलियों और कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.

कोरोना संकट के बीच पार्टी ने जन सम्पर्क अभियान का स्वरूप बदला है। पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक दूरी के नियमो का अनुपालन करते हुए ’व्यक्तिगत संपर्क’ के साथ ’डिजिटल संपर्क’ एवम् ’वर्चुअल संवाद’ का भी सहारा लेंगे। प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार-2 के एक वर्ष ऐतिहासिक निर्णय से भरे हैं जिसका भारत का जन मानस लंबे समय से इंतजार कर रहा था। धारा-370 की समाप्ति, एक साथ तीन तलाक के खिलाफ कानून,अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना, संशोधित नागरिका कानून से शरणार्थियों को अधिकार प्रदान करना जैसे निर्णयों ने भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि से राष्ट्रीय एकात्मता को और मजबूत किया है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संकट के बीच मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने महामारी से लड़ने में महत्वर्पूण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश में पार्टी ने लाखों गरीबों,मजदूरों,जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री ने संकट को भी अवसर में बदलकर ’20 लाख करोड़ रुपये’ के आर्थिक पैकेज के साथ ’आत्मनिर्भर भारत’ बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त किया है। जिसके केंद्र बिंदु में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती है साथ ही ‘‘लोकल के लिये वोकल’’ बनने का मंत्र भी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पत्र संदेश को प्रदेश के 35 लाख घरों तक पहुचायेंगे जिसमें ‘आत्म निर्भर भारत’ बनाने के संकल्प के साथ विश्व कल्याण हेतु सावधानियां एवम् अच्छी आदतों के संकल्प का आह्वान है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि संपर्क के दौरान कार्यकर्ता कोरोना संकट में जारी आवश्यक निर्देशों का पूरा अनुपालन करेंगे। प्रकाश ने कहा कि इस अभियान का दूसरा माध्यम ‘डिजिटल संपर्क’ है जिसमें फेसबुक लाइव,के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप ,डिजिटल बुलेटिन में छोटे छोटे वीडियो के माध्यम से हम मोदी सरकार की उपलब्धियों, कोविड- 19 से लड़ने के प्रयासों को जन जन तक पहुचायेंगे।

उन्होंने कहा कि इस संपर्क अभियान में पार्टी के सभी मोर्चों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। मोर्चा के कार्यकर्ता संपर्क के क्रम में मास्क एवम सेनेटाइजर का वितरण करेंगे। साथ ही 10-10 के समूह तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुचायेंगे जिससे पार्टी का संपर्क अभियान सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बन सके।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी