देश की खबरें | भाजपा ने कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट के जरिये साधा विपक्षी दलों पर निशाना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर भाजपा ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग की एक रिपोर्ट का सहारा लिया और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों ने गरीब मुस्लिमों की वक्फ की जमीन को लूट लिया।

भाजपा प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में संकेत दिया है कि कर्नाटक में 29,000 एकड़ से अधिक वक्फ की जमीन को व्यावसायिक उपयोग के लिए ‘गुप्त और अवैध तरीके से’ हस्तांतरित किया गया।

यह भी पढ़े | Heroin Seized From Dharavi: मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, धारावी से 2.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त.

उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट 2012 में तैयार की गयी थी, लेकिन इसे आठ साल बाद और दो ‘धर्मनिरपेक्ष सरकारों’ के कार्यकाल के बाद इस साल सितंबर में विधानसभा में पेश किया गया।

चंद्रशेखर ने कहा कि अन्य राज्यों में भी वक्फ की जमीन की ऐसी अनियमितताओं के मामले में जांच होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि कर्नाटक में इस मामले में जांच होगी।

यह भी पढ़े | लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश देश के अभिन्न अंग, चीन को भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने का अधिकार नहीं- अनुराग श्रीवास्तव, MEA: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के बीच डर पैदा करने वाले और उनके स्वयंभू संरक्षक बनने वाले लोगों ने उनका उत्पीड़न किया।

भाजपा नेता ने इन अनियमितताओं के कथित लाभार्थियों में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सी एम इब्राहिम के नाम लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)