एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भाजपा शासित राज्यों ने कोविड आपूर्ति पर कर राहत प्रस्ताव का विरोध किया: सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों के ज्यादातर वित्त मंत्रियों ने कोरोना महामारी से जुड़ी दवाओं और सामग्री को जीएसटी से मुक्त करने के प्रस्ताव का विरोध किया।

जरुरी जानकारी | भाजपा शासित राज्यों ने कोविड आपूर्ति पर कर राहत प्रस्ताव का विरोध किया: सिसोदिया

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों के ज्यादातर वित्त मंत्रियों ने कोरोना महामारी से जुड़ी दवाओं और सामग्री को जीएसटी से मुक्त करने के प्रस्ताव का विरोध किया।

जीएसटी परिषद की आन लाइन बैठक शुक्रवार को करीब सात महीने के बाद हुई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोविड- 19 के इलाज में इस्तेमाल दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर कर की दरों को उनके वर्तमान स्तर पर ही रहने दिया गया।

हालांकि, परिषद ने ब्लैक फंगस में काम आने वाली दवा के आयात को आई- जीएसटी से मुक्त करने का फैसला किया गया।

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जीएसटी परिषद के समक्ष कोविड- 19 से जुड़े टीके, आक्सीजन सिलेंडर, कंसन्ट्रेटर, पीपीई किट, सेनिटाइजर, मास्क, परीक्षण किट आदि को कर मुक्त करने का प्रस्ताव रखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल और कई अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों ने भी इस तरह का प्रस्ताव रखा। लेकिन भाजपा शासित राज्यों के वित्त मंत्रियों ने इसका जोरदार विरोध किया।’’

जीएसटी परिषद की बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि परिषद ने मुफ्त बांटने के लिए विदेशों से आयात की जाने वाली कोविड-से जुड़ी सामग्री के आयात को आई जीएसटी से छूट देने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).