एजेंसी न्यूज

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में उठाई झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

लोकसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य निशिकांत दुबे ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाते हुए झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने और राज्य के एक जिलाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की.

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में उठाई झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
भारतीय जनता पार्टी (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर : लोकसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य निशिकांत दुबे ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाते हुए झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने और राज्य के एक जिलाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की. दुबे ने कहा कि सभी सदस्य दिशा समिति के अध्यक्ष होते हैं और उसमें लिए गए निर्णय पर कार्रवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी पर सदस्यों के अधिकारों के हनन का मामला बनता है.

उन्होंने दावा किया कि इसी के मद्देनजर उनके क्षेत्र के जिलाधिकारी ने राज्य में चुनाव होने के छह महीने बाद उन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने दावा किया कि अप्रैल में चुनाव होने और आचार संहिता समाप्त होने के बाद भी अक्टूबर-नवंबर में इस सिलसिले में मामला दर्ज कराया गया. यह भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों ने गोद में बच्चा लिये हुये युवक की पिटाई की, वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी निलंबित

दुबे ने सदन में कहा कि उन्होंने इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत की और आयोग ने उस जिलाधिकारी को हटाने का आदेश दिया, लेकिन झारखंड सरकार इस आदेश को मान नहीं रही. उन्होंने कहा कि यह सांसद के विशेषाधिकार हनन का मामला है और उनकी मांग है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को उस अधिकारी को बर्खास्त करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).