देश की खबरें | ओडिशा में बालासोर सदर से भाजपा विधायक का निधन
जियो

बालासोर, 17 जून ओडिशा में बालासोर सदर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और भाजपा नेता मदन मोहन दत्त का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई के करीब महसूस हुए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई तीव्रता : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पहली बार विधायक बने दत्त को यकृत से संबंधित बीमारी के कारण एक हफ्ते पहले भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका वहां निधन हो गया।

दत्त ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर इस क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजद उम्मीदवार जीवन प्रदीप दास को 13,406 मतों के अंतर से हराया था।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, देश नहीं भूलेगा बलिदान, सेना पर गर्व है.

वह विधायक बनने से पहले रेमुना ब्लॉक के अध्यक्ष और भाजपा की बालासोर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रदीप्त कुमार नायक ने दत्त के निधन पर शोक जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)