नयी दिल्ली, 11 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद मंगलवार को अपनी ही पार्टी के एक सदस्य के खिलाफ आपा खो बैठे, हालांकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने उन्हें शांत कराया।
अंडमान और निकोबार के सांसद बिष्णु पद रे अपना आपा खो बैठे और उनका गुस्सा मुख्य रूप से भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल पर फूटा।
सत्ता पक्ष की दीर्घा में बैठे रे ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया, जिसके बाद सदस्यों का ध्यान उनकी ओर गया। रीजीजू उनके पास पहुंचे और उन्हें शांत करने की कोशिश की।
रे अपने कुछ मुद्दों पर विचार न किए जाने के पर उत्तेजित दिखे। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने भी उनसे शांत रहने को कहा जिस पर रे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने रे की नाराजगी को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘उनकी आवाज दबाई जा रही है।’’
बाद में रे शांत हो गए और अनुदान की अनुपूरक मांगों और मणिपुर के संबंध में अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसदों का विरोध करते दिखे।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY