देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने कहा : पार्टी छोड़ने का खडसे का फैसला चौंकाने वाला लेकिन कटु सत्य
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं ने बुधवार को पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के पार्टी छोड़ने के फैसले को चौंकाने वाले बताते हुए निराशा जतायी।

इससे पहले राज्य के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि शुक्रवार को खडसे सत्तारूढ़ राकांपा में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े | How To Cast Vote Using EVM-VVPAT: ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन से अपना वोट कैसे डालें?.

खडसे के कदम के बारे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, " जब तक आज मुझे उनका इस्तीफा नहीं मिल गया, हमें उम्मीद थी कि खडसे पार्टी में बने रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बातचीत से कोई समाधान निकलने को लेकर आशावादी थे और कुछ नेताओं के साथ उनकी निराशा के बावजूद आगे बढ़ने की उम्मीद थी... मैं उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- गोदामों में अनाज जरूरत से ज्यादा, लेकिन लोग भूख से मर रहे हैं.

भाजपा नेता ने कहा, "यह हमारे लिए एक कटु सच है कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है।"

उन्होंने कहा, "उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने भाजपा के लिए कई वर्षों तक काम किया और राज्य के विभिन्न समुदायों के लिए काम किया।"

पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि पार्टी को यह विचार करने की जरूरत है कि खडसे ने पार्टी छोड़ने का फैसला क्यों किया।

उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा, "पार्टी छोड़ने का खडसे का फैसला प्रदेश भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कई वर्षों तक पार्टी के विकास के लिए काम किया था। मुझे लगता है कि पार्टी को यह सोचने की जरूरत है कि क्यों उनके जैसे वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।”

मुनगंटीवार ने कहा, "खडसे पार्टी के एक कुशल नेता थे और हमने हमेशा उन्हें महाराष्ट्र में भाजपा के अग्रणी नेताओं में से एक के रूप में देखा। मैं चाहता हूं कि वह वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)