देश की खबरें | विधायक की मौत के विरोध में भाजपा ने कोलकाता में रैली निकाली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने सोमवार को उत्तरी दिनाजपुर जिले में अपने नेता देवेंद्र नाथ रे की मौत के विरोध में कोलकाता में रैली निकाली और इस घटना की सीबीआई से जांच की मांग की।
कोलकाता, 13 जुलाई भाजपा ने सोमवार को उत्तरी दिनाजपुर जिले में अपने नेता देवेंद्र नाथ रे की मौत के विरोध में कोलकाता में रैली निकाली और इस घटना की सीबीआई से जांच की मांग की।
हेमताबाद के विधायक रे को उनके घर के पास रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी से लटका हुआ पाया गया।
यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 4328 नए मरीज पाए गए, 66 की मौत: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उनके परिवार और भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर उनकी उनकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है।
भाजपा ने दोपहर बाद कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन में स्थित अपने मुख्यालय से रैली निकाली।
यह भी पढ़े | अहमदाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, पान की दुकानों के पास थूका हुआ पाए जाने पर भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना.
पोस्टर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उस पर राज्य भर में आतंक फैलाने का आरोप लगाया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा, ‘‘हम घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। सच्चाई सामने आनी चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)