देश की खबरें | भाजपा ने मांडर से गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया, शिल्पी से सीधी टक्कर की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने रांची में अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मांडर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए इसी सीट से अपनी पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला राज्य के सत्ताधारी महागठबंधन की उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की से होने की संभावना है।
रांची, चार जून भारतीय जनता पार्टी ने रांची में अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मांडर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए इसी सीट से अपनी पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला राज्य के सत्ताधारी महागठबंधन की उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की से होने की संभावना है।
बंधु तिर्की की बड़ी बेटी शिल्पी ने दो जून को इस सीट से अपना पर्चा भरा है।
नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय ने विभिन्न सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी की जिसमें गंगोत्री कुजूर के नाम भी शामिल है।
गंगोत्री मांडर विधानसभा क्षेत्र से 2014 में विधायक चुनी गई थीं। लेकिन पार्टी ने उन्हें 2019 के चुनावों में मांडर से टिकट नहीं दिया। 2019 में भाजपा ने इस सीट से देव कुमार धान को उम्मीदवार बनाया था जिन्हें झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार बंधु तिर्की ने 23127 मतों से पराजित कर दिया था।
23 जून को होने वाले मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार शिल्पी ने दो जून को पर्चा भरा। गौरतलब है कि मांडर से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को 28 मार्च को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में तीन वर्ष की कैद की सजा सुनायी गई। इस कारण आठ अप्रैल को झारखंड विधानसभा की सदस्यता के लिए उन्ऊें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

