पटना, 24 जून बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों में से दो पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की बुधवार को घोषणा कर दी ।
नयी दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख के दूसरे कार्यकाल के लिए विचार करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कायस्थ समुदाय से आने वाले संजय मयूख का कार्यकाल इस साल मई में समाप्त हो गया था। वह पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक भी हैं।
इसके अलावा, भाजपा ने अपनी पूर्व राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े | बीजेपी पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर निर्वाचित.
सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी कुशवाहा समुदाय के एक प्रमुख नेता हैं, जो लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के साथ अलग-अलग अवधि में जुड़े रहे हैं।
भाजपा के सहयोगी दल जदयू ने मंगलवार को अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।
दोनों दलों के उम्मीदवारों के नामांकन के आखिरी दिन 25 जून को नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है।
बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के तीनों उम्मीदवारों द्वारा बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
राजद के साथ महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है और उसने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है ।
बिहार में 75 सदस्यीय विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 जून है तथा आगामी नौ जुलाई को मतदान होना है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY