भुवनेश्वर, चार सितंबर ओडिशा में बीजद सांसद रमेंश चंद्र माझी ने शुक्रवार को कहा कि वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
नवरंगपुर से लोकसभा सांसद माझी ने कहा कि वे फिलहाल ठीक हैं और घर में पृथकवास में हैं।
उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर उनके संपर्क में आने वाले लोगों से पृथक-वास में रहने और कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध किया।
पूर्व मंत्री माझी से पहले बाड़गढ़ से भाजपा सांसद सुरेश पुजारी और भद्रक से बीजद सांसद मंजूलता मंडल संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़े | Assam: 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा ने दी जानकारी.
राज्य में अब तक 17 विधायक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
भद्रक जिले के बासुदेवपुर से बीद के विधायक विष्णुव्रत राउतरे ने बृहस्पतिवार को बताया कि वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियात बरतने को कहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY