एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बिट्स पिलानी विस्तार, अमरावती में नए परिसर पर 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान बिट्स पिलानी आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक ‘एआई+ कैंपस’ सहित विस्तार योजनाओं पर 2,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा।

जरुरी जानकारी | बिट्स पिलानी विस्तार, अमरावती में नए परिसर पर 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

नयी दिल्ली, 13 जुलाई प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान बिट्स पिलानी आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक ‘एआई+ कैंपस’ सहित विस्तार योजनाओं पर 2,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा।

बिट्स पिलानी के कुलाधिपति और उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने रविवार को यह जानकारी दी। यह निवेश पांच साल में किया जाएगा।

उन्होंने संस्थान के 2025 के दीक्षांत समारोह में बिट्स पिलानी की तीन बदलावकारी पहल के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि भारत 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और एक ज्ञान महाशक्ति बनने की आकांक्षा रखता है।

बिड़ला ने बताया कि पहली पहल ‘प्रोजेक्ट विस्तार’ के तहत बड़े पैमाने पर क्षमता निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह परियोजना बिट्स पिलानी के इतिहास में सबसे महत्वाकांक्षी भौतिक विस्तार में एक है। विस्तार के इस चरण के लिए निर्धारित कुल निवेश 1,200 करोड़ रुपये से अधिक है।’’

उन्होंने बताया कि पिलानी, हैदराबाद और गोवा परिसरों को शामिल करते हुए, इस परियोजना का मकसद नए शैक्षणिक ब्लॉक, अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं, छात्रावास, संकाय आवास और अन्य सुविधाओं का विकास करना है।

बिड़ला ने कहा कि कुल मिलाकर इस अवधि में सभी बिट्स पिलानी परिसरों में कुल छात्र संख्या 18,700 से बढ़कर लगभग 26,000 होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि दूसरी पहल ‘‘अमरावती में एआई+ कैंपस’’ है। बिट्स पिलानी 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक अनूठा ‘एआई+’ परिसर स्थापित करने के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि तीसरी पहल ‘बिट्स पिलानी डिजिटल’ है। अगले पांच साल के दौरान बिट्स पिलानी डिजिटल 32 कार्यक्रम शुरू करेगा। इसमें 11 डिग्री और 21 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).