देश की खबरें | आगामी सत्र को लेकर बिरला ने कहा: सीसीपीए करेगी फैसला, सभी दलों के नेताओं से करेगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर संसद के शीतकालीन सत्र एवं बजट सत्र के संयुक्त रूप से आयोजित होने से जुड़ी चर्चा पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि शीतकालीन सत्र के बारे में राजनीतिक मामलों संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीपीए) फैसला करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर संसद के शीतकालीन सत्र एवं बजट सत्र के संयुक्त रूप से आयोजित होने से जुड़ी चर्चा पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि शीतकालीन सत्र के बारे में राजनीतिक मामलों संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीपीए) फैसला करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जब भी आगामी सत्र आयोजित होगा तो सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Uttar Pradesh: कोविड-19 संकट के बीच योगी आदित्यनाथ ने कहा-कोरोना काल में हमारा हमारा परिणाम किसी भी राज्य से बेहतर, क्योंकि यहां टीम वर्क है.

बिरला के मुताबिक, संविधान दिवस के मौके पर 25 और 26 नवंबर को गुजरात के केवड़िया में पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन होगा जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे और इसके समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

आगामी शीतकालीन सत्र से जुड़े सवाल पर बिरला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक इस सत्र का सवाल है तो सीसीपीए इस बारे में फैसला करती है। सीसीपीए यह फैसला करते हुए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा करेगी।’’

यह भी पढ़े | Punjab Railway Blockade Temporarily Ends: कृषि बिल का विरोध कर रहे पंजाब के किसानों ने 23 नवंबर से ट्रेन चलाने की दी अनुमति, वार्ता के लिए केंद्र को 15 दिनों के लिए दी मोहलत.

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना का संकट लगातार बढ़ रहा है। यह सबकी चिंता का विषय है। लेकिन सीसीपीए की बैठक में फैसला होगा। जब भी फैसला होगा उसकी जानकारी आप लोगों को (मीडया) दी जाएगी।’’

अगले साल बजट सत्र में सुरक्षा के इंतजाम जुड़े एक सवाल पर बिरला ने कहा, ‘‘परिस्थिति के अनुसार लोकसभा व्यापक इंतजाम करती है। जब कभी बजट सत्र होगा तो हम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ सत्र चलाएंगे।’’

ऐसी चर्चा है कि दिल्ली में कोरोना संकट के बढ़ने के कारण संसद का शीतकालीन सत्र और बजट सत्र संयुक्त रूप से हो सकता है। हालांकि बिरला ने इस पर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा।

सूत्रों का कहना है कि कई सांसदों ने दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष को अवगत कराया है कि वे अगले कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आने में असमर्थ होंगे।

बिरला ने पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रपति इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देव व्रत और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इसमें शामिल होंगे।’’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 26 नवंबर को इस सम्मेलन के समापन सत्र को डिजिटल रूप से संबोधित करेंगे।

बिरला ने कहा कि संसद के नए भवन का कार्य आरंभ हो गया है और आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर 2022 में नए भवन में सत्र का आयोजन होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर को यहां बी डी मार्ग पर सांसदों के लिए बने 76 आवासों का उद्घाटन करेंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी