देश की खबरें | बिरला ने सदस्यों से बैठकर बोलने और सामाजिक दूर का पालन करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदस्यों से कहा कि वे कोविड-19 के चलते ‘असाधारण परिस्थिति’ को देखते हुए सदन में अपने स्थान पर बैठकर अपनी बात रखें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदस्यों से कहा कि वे कोविड-19 के चलते ‘असाधारण परिस्थिति’ को देखते हुए सदन में अपने स्थान पर बैठकर अपनी बात रखें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

इस 18 दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे और राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक प्रस्तावित है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: क्या कंगना रनौत बिहार में चुनाव में बीजेपी की होगी स्टार प्रचारक? देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब.

इसके बाद 17 दिन राज्यसभा की कार्यवाही सुबह और लोकसभा की कार्यवाही शाम के समय होगी।

बिरला ने कहा कि इतिहास में पहली बार दोनों सदनों का इस्तेमाल कार्यवाही के लिए हो रहा है और कुछ सदस्यों को दर्शक दीर्घाओं में भी बैठने के लिए स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़े | Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल-ग्राहक समेत 11 गिरफ्तार.

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला किया गया है कि सदस्य बोलते समय अपने स्थान पर बैठे रहेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘यह आपके लिए मुश्किल होगी, लेकिन कोविड -19 की स्थिति के कारण और विशेषज्ञों की सलाह पर मैंने फैसला कि मैं सदस्यों को बैठकर बोलने की अनुमति दूंगा। मुझे पता है कि सदस्यों को समस्या होगी, लेकिन मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।’’

बिरला ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी है कि बैठने की व्यवस्था से कुछ सदस्यों को परेशान हो रही है लेकिन सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए सदस्य अपने लिए तय स्थान पर ही बैठें।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं और ऐसे में देश कोरोना को पराजित करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी