देश की खबरें | बिनीश पांच और दिन ईडी की हिरासत में रहेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विशेष अदालत ने सोमवार को केरल माकपा के महासचिव कोडियारी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियारी की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत अवधि पांच और दिन बढ़ा दी।
बेंगलुरू, दो नवम्बर विशेष अदालत ने सोमवार को केरल माकपा के महासचिव कोडियारी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियारी की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत अवधि पांच और दिन बढ़ा दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के मामलों में बिनीश की चार दिनों की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद उसे आज विशेष अदालत के समक्ष पेश किया।
जांच एजेंसी ने यह कहते हुए पांच और दिनों की उसकी हिरासत मांगी कि आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया।
ईडी ने 29 अक्टूबर को बिनीश को कर्नाटक में मादक पदार्थों की जब्ती से जुड़े धनशोधन के मामले में बिनीश को गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए उसे चार दिनों की हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़े | West Bengal Local Train Update: पश्चिम बंगाल में 50 फीसदी यात्रियों के साथ दोबारा शुरू होगी लोकल ट्रेन.
उसने रविवार की रात को कथित तौर पर पीठ में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उसे जांच के लिए बोरिंग अस्पताल ले जाया गया।
ईडी ने सोमवार की सुबह उसे अस्पताल से ले जाकर अदालत के समक्ष पेश किया।
बिनीश के वकील ने ईडी की याचिका को यह कहते हुए चुनौती दी कि पीठ में दर्द के कारण उसकी स्थिति ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में उसने कई बार उल्टियां कीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)