देश की खबरें | बिहार : अलग-अलग वारदात में दो नाबालिगों से दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के नवादा और बांका जिले में अलग-अलग वारदात में दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नवादा/बांका, 18 नवंबर बिहार के नवादा और बांका जिले में अलग-अलग वारदात में दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 नवंबर की दोपहर करीब 15 वर्षीय एक लड़की के साथ एक युवक ने उस समय कथित तौर पर दुष्कर्म किया जब वह अपने घर से कुछ दूर अपने चाचा के बंद घर में धान सुखाने गयी थी।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: कोरोना संकट के चलते शादियों और अन्य आयोजनों में शामिल नहीं हो सकेंगे 100 से अधिक लोग.

इस मामले में हिसुआ थाने में पीड़िता के बयान पर 14 नवम्बर को प्राथमिकी दर्ज की गयी जिसमें उसी गांव के नागेन्द्र चौरसिया को आरोपित किया गया है।

हिसुआ थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बुधवार को बताया कि इस मामले को महिला थाने के सुपुर्द कर दिया गया है और इसकी अनुसंधानकर्ता महिला थानाध्यक्ष कुमारी रानी बबीता बनायी गयी हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7486 नए केस, 131 लोगों की मौत: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच कराये जाने के बाद सोमवार को नवादा कोर्ट में दंडाधिकारी के समक्ष भादंवि की धारा-164 के तहत बयान दर्ज किया गया।

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ मंगलवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की द्वारा की गयी शिकायत पर बुधवार को कटोरिया थाना में पड़मान गांव के फिराक अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया गया जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेजा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\