एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 से बिहार के मंत्री कपिल देव कामत का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का बृहस्पतिवार देर रात पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

देश की खबरें | कोविड-19 से बिहार के मंत्री कपिल देव कामत का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 16 अक्टूबर बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का बृहस्पतिवार देर रात पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने 70 ‍‍‍वर्षीय कामत के निधन की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ram Leela in Maharashtra: महाराष्ट्र में मंदिर के बाद अब रामलीला को लेकर सियासत शुरू, अतुल भातखलकर के बाद बीजेपी के एक और विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र.

कामत के परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। उनकी पत्नी का निधन कुछ महीने पहले हो गया था।

एम्स-पटना में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि कपिल देव कामत का एम्स में बृहस्पतिवार देर रात एक बजकर 50 मिनट पर कोविड-19 के चलते निधन हो गया। उनके गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया था और पिछले कुछ दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे।

यह भी पढ़े | आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ने वाले और शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की गोली मार कर हत्या.

बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक कामत को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पंचायती राज मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कामत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कुमार ने कहा, ‘‘ वह कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे और मैं उनके असामयिक निधन से निजी तौर पर दुखी हूं। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है।’’

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

मोदी ने उनके निधन को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि कामत गरीबों के प्रति संवेदना से भरे हुए थे।

कामत के स्वस्थ नहीं रहने के बाद जदयू ने बाबूबरही विधानसभा से उनकी बहू मीना को मैदान में उतारा है। इस विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान होगा।

इस सप्ताह इससे पहले पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद सिंह का निधन दिल्ली में 12 अक्टूबर को कोविड-19 के बाद हुई दिक्कतों की वजह से हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).