एजेंसी न्यूज

आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ने वाले और शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की गोली मार कर हत्या

शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की पंजाब के तरण तारण जिले में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सिंह पर उस समय हमला किया जब वह भीखीविंड गांव में अपने घर से लगे दफ्तर में थे. आरोपी मौके से फरार हो गये

आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ने वाले और शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की गोली मार कर हत्या
बंदूक (Photo Credits-IANS)

अमृतसर, 16 अक्टूबर. शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की पंजाब के तरण तारण जिले में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सिंह पर उस समय हमला किया जब वह भीखीविंड गांव में अपने घर से लगे दफ्तर में थे. आरोपी मौके से फरार हो गये.

सिंह (62) कई साल तक राज्य में आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ते रहे और आतंकवादियों ने पहले भी कई बार उन पर हमले किये थे. सिंह के भाई रंजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने तरण तारण पुलिस की सिफारिश पर एक साल पहले उनका सुरक्षा घेरा वापस ले लिया था। उनका पूरा परिवार आतंकवादियों के निशाने पर रहा है. यह भी पढ़ें-राजस्थान की पाठ्यपुस्तक में बाल गंगाधर तिलक को बताया 'Father of Terrorism'

रक्षा मंत्रालय ने 1993 में सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था. उनकी बहादुरी पर अनेक वृत्तचित्र बनाये जा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).