देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव: मोदी ने लोगों से कोविड-19 संबंधी एहतियात बरतते हुए मतदान करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान करने और ‘‘लोकतंत्र के पर्व’’ में हिस्सा लेने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान करने और ‘‘लोकतंत्र के पर्व’’ में हिस्सा लेने की अपील की।

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

यह भी पढ़े | भारत को सीमाओं पर चीन की ‘अंधाधुंध आक्रामकता’ से चुनौती मिली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ बिहार विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर का मतदान। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान।’’

यह भी पढ़े | MP By-Poll 2020: मध्य प्रदेश में आज भी होगा पायलट बनाम सिंधिया मुकाबला, मंगलवार को राजस्थान के दिग्गज नेता की सभा मे उमड़ी थी भीड़.

पहले चरण के मतदान में करीब आज दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे ।

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: तीन और सात नवम्बर को होगा। नतीजे 10 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\