एजेंसी न्यूज

Bihar Flood: भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, इन जिलों में बिगड़ी स्थिति

बिहार में लगातार भारी बारिश और जलजमाव के कारण शुक्रवार को कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए.अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Bihar Flood: भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, इन जिलों में बिगड़ी स्थिति
Flood | Twitter

पटना, 30 जून: बिहार में लगातार भारी बारिश और जलजमाव के कारण शुक्रवार को कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जिलों में कई जगहों पर जलजमाव हो गया. Assam Flood: बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर, 43 हजार से अधिक लोग प्रभावित (Watch Video)

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त पिछले 24 घंटों में राजधानी पटना में 53.45 मिमी बारिश हुई, जबकि रानीगंज में 90.8 मिमी, पूर्णिया में 77.5 मिमी, मधेपुरा में 75 मिमी, सहरसा में 68.8 मिमी, जमुई में 67.3 मिमी, पूर्णिया में 67 मिमी, कटिहार में 64.5 मिमी और बांका में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मौसम कार्यालय ने अरवल, भोजपुर, बक्सर, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, सारण और वैशाली जैसे जिलों में हल्की से तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

इस बीच पटना नगर निगम (पीएमसी) ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश के बावजूद कम समय में बारिश का पानी निकाल दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य निचले इलाकों से पानी निकालने के प्रयास जारी हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).