देश की खबरें | बिहार चुनाव: राजग की सीटें बढ़ीं, लेकिन मत प्रतिशत 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले घटा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन के बल पर भाजपा करीब दो दशक के बाद राजग में जदयू को पीछे छोड़ वरिष्ठ सहयोगी बनी है। ऐसा लगता है कि भाजपा राज्य में अंतत: अपने सहयोगियों की परछाई से बाहर निकल पाई है लेकिन गठबंधन के नए गणित को देखें तो 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले राजग का मत प्रतिशत घटा है।

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (लोजपा समेत) को 40 में से 39 सीटें और 53 फीसदी से अधिक मत मिले थे।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: पीएम मोदी ने NDA को फिर से मौका देने के लिए बिहार के लोगों का जताया आभार, अमित शाह बोले- देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक.

बिहार चुनावों में लोजपा अकेले उतरी तथा उसे छह फीसदी से भी कम मत मिले। हालांकि अब हम और वीआईपी राजग का हिस्सा बन गए।

निर्वाचन आयोग के ताजे आंकड़ों के मुताबिक राजग (भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी) का सम्मिलित मत प्रतिशत 40 फीसद से कम है।

यह भी पढ़े | बिहार: RJD नेता तेज प्रताप यादव पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं राजद नीत महागठबंधन को करीब 37 फीसदी मत मिले।

लोकसभा चुनाव में जदयू का मत प्रतिशत 21.81 था जबकि विधानसभा चुनाव में महज 15 फीसदी रहा। भाजपा का मत प्रतिशत आम चुनाव में 23.58 फीसदी था और विधानसभा चुनाव में करीब 20 फीसदी रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)