देश की खबरें | बिहार चुनाव: सार्वजनिक रैलियों के लिए पटना के 47 खुले मैदान, 19 सभागार चिह्नित किए गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, चार अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पटना जिला प्रशासन ने 47 खुले मैदानों और 19 सभागारों की पहचान की है जहाँ राजनीतिक दल अपनी जनसभाएं कर सकते हैं।

पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि जिला प्रशासन ने जिले में अब तक 47 मैदान और 19 हॉल चिह्नित किए हैं जहां चुनाव प्रचार के लिए सभाएँ या रैलियाँ आयोजित की जा सकती हैं।

यह भी पढ़े | 31 अक्टूबर 2020 तक दिल्ली में छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे- शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया: 4 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालाँकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 14 अक्टूबर तक आयोजित की जा सकने वाली ऐसी रैलियों में प्रतिभागियों की संख्या 100 से अधिक नहीं हो सकती।

रवि ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा अन्य स्थानों को भी समायोजित किए जाने से संबंधित सुझाव जिला प्रशासन को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BJP युवा मोर्चा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी दुष्कर्म के अरोप में गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार 15 अक्टूबर से सभागारों में 200 प्रतिभागी तक की छूट दी जा सकती है जबकि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किए जाने के साथ खुले मैदान में भाग लेने वालों की कोई सीमा नहीं होगी।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटें), 3 नवंबर (94 सीटें) और 7 नवंबर (78 सीटें) को मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

पहले चरण के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है जिसके बाद चुनाव प्रचार शुरू होगा।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सार्वजनिक सभाओं के लिए अनुमति के सवाल पर रवि ने इनकार करते हुए कहा कि इस मैदान का इस्तेमाल चुनावी कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों को रखने में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)