देश की खबरें | बिहार चुनाव बड़े पैमाने पर लोगों को संक्रमित करने वाला आयोजन न बने : विपक्षी दलों ने ईसी से कहा

नयी दिल्ली, 17 जुलाई बिहार की कई विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से मतदाताओं को इस बारे में आश्वस्त करने को कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के बीच बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलाने वाला आयोजन नहीं बनेगा।

विपक्षी दलों के नेताओं ने उचित दूरी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदात केंद्र पर मतदाताओं की संख्या भी 250 तक सीमित करने को कहा ।

यह भी पढ़े | ऐश्वर्या राय बच्चन को इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोरोना पॉजिटिव आया था रिपोर्ट : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले दिन में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन देकर राज्य में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट किया और बाद में शुक्रवार शाम आयोग के शीर्ष अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।

बैठक के ठीक बाद चुनाव आयोग ने महामारी के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रचार अभियान को लेकर दिशा-निर्देश तय करने के लिए सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से राय मांगी है।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 795 नए मामले सामने आए.

ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी से राज्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राजधानी पटना में करीब 89 निरूद्ध क्षेत्र हैं तथा 16 से अधिक जिलों में 16 जुलाई से और 15 दिनों के लिये लॉकडाउन लागू किया गया है। ’’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) ने हैरानगी जताते हुए कहा है कि करीब 13 करोड़ की आबादी और 7.5 करोड़ मतदाताओं वाले राज्य में चुनाव आयोग लोगों के बीच कम से कम दो गज की दूरी कैसे सुनिश्चित करेगा।

बैठक के बाद राजद सांसद मनोज झा ने दावा किया, ‘‘हमने आयोग को महामारी के संबंध में राज्य की ‘गंभीर’ स्थिति से अवगत कराया । जब हम ज्ञापन बना रहे थे तब संक्रमण के 22,000 मामले थे । बैठक खत्म होने पर 23,000 मामले हो गए। ’’

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 250 से ज्यादा मतदाता नहीं हों। राजद सांसद ने पीटीआई- से कहा, ‘‘शारीरिक दूरी के नियमों और मतदान के समय को ध्यान में रखते हुए आप 1,000 लोगों को नहीं संभाल सकते । आपको (प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोटरों की संख्या) यह संख्या घटाकर 250 करनी होगी । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)