देश की खबरें | बिहार चुनाव: नड्डा ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहे दूसरे चरण के मतदान में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से मतदान की गुजारिश की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहे दूसरे चरण के मतदान में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से मतदान की गुजारिश की।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार की जनता आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे चरण का मतदान करने वाली है। सभी मतदाताओं से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान अवश्य दें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।’’

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: मध्यप्रदेश में चला नेताओं और कार्यकर्ताओं का रतजगा, कई जगह तनाव.

उन्होंने लोगों से ‘‘पहले मतदान, फिर जलपान’’ का आग्रह किया।

बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी मतदान हुआ था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 संक्रमण 38,310 नए मामले दर्ज, एक दिन में 490 लोगों की हुई मौत; देश में कुल संक्रमण के मामले 5,41,405 तक पहुंची: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नड्डा ने विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘आज देश भर में विभिन्न स्थानों पर उपचुनावों के लिए मतदान हो रहा हैं। मैं इन सीटों के सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं। आपका वोट आपके क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है। मतदान अवश्य करें।’’

दस राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। इनमें मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां अपनी सरकार बचाने के लिए भाजपा का कांग्रेस के साथ मुकाबला है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार