देश की खबरें | बिहार चुनाव: तीसरे चरण में अपराह्न तीन बजे तक 45.85 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक 45.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना (बिहार), सात नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक 45.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस चरण में 78 सीटों के लिए मतदान सुबह प्रारंभ हो गया। इस चरण में 1,204 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2.35 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़े | Earthquake In Gujarat: गुजरात के भरुच में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2 मापी गई.

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, अपराह्न तीन बजे तक पश्चिमी चंपारण की विधानसभा सीटों पर 45.58 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 47.46 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 44.65 प्रतिशत, मधुबनी में 44.96 प्रतिशत, सुपौल में 51.12 प्रतिशत और अररिया में 43.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसी प्रकार किशनगंज जिले में स्थित विधानसभा सीटों पर तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत, पूर्णिया में 46.09 प्रतिशत, कटिहार में 43.11 प्रतिशत, मधेपुरा में 46.33 प्रतिशत, सहरसा में 48.98 प्रतिशत, दरभंगा में 41.15 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 48.43 प्रतिशत, वैशाली में 46.34 प्रतिशत और समस्तीपुर में 45.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़े | ISRO के नाम एक और कीर्तिमान, श्रीहरिकोटा से PSLV-C49 की सफल लॉन्चिंग- देखें विडियो.

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर बाद तीन बजे तक 45.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह सीट जद (यू) सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन के कारण रिक्त हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीन लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अर्ध सैनिक बलों की तैनाती गई है। चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकडों के अनुसार 78 विधानसभा क्षेत्रों में 2.35 करोड़ मतदाताओं में से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिलाएं और 894 ‘‘थर्ड जेंडर’’ के मतदाता हैं।

इस चरण में जदयू के 37, भाजपा के 35, राजद के 46 और कांग्रेस के 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल

\