एजेंसी न्यूज

Bihar: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश, कहा- जांच की संख्या बढ़ाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के क्रम में नीतीश ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए हमने बैठक की और वर्तमान स्थिति से अवगत हुए हैं.

Bihar: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश, कहा- जांच की संख्या बढ़ाएं
सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits: Facebook)

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. पटना (Patna) स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के क्रम में नीतीश ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए हमने बैठक की और वर्तमान स्थिति से अवगत हुए हैं. यह भी पढ़ें- Bihar: मधुबनी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात.

उन्होंने कहा,‘‘ कोरोना दूसरे देशों में भी और अपने देश के कई प्रांतों में बढ़ रहा है. बिहार में भी भले ही उतना ज्यादा नहीं है लेकिन बढ़ना शुरू हुआ है. लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिये। अभी बहुत ज्यादा कार्यक्रम नहीं करना चाहिए.’’

बिहार स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को शाम 4 बजे तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत 24 घंटे में कुल 72,418 नमूनों की जांच हुई है. अबतक कुल 2,63,582 मरीज ठीक हुए हैं. 4143 मरीजों का उपचार चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).