बड़ा बिजनेस को मिला छठा गिनीज विश्व रिकॉर्ड का खिताब
बड़ा बिजनेस का यह छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब हैं. बड़ा बिजनेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक बिंद्रा ने 20 जून को 'बिजनेस योग विद भगवद गीता' पर एक सीधा प्रसारण वेबिनार का आयोजन किया था.
बड़ा बिजनेस का यह छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब हैं. बड़ा बिजनेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक बिंद्रा ने 20 जून को 'बिजनेस योग विद भगवद गीता' पर एक सीधा प्रसारण वेबिनार का आयोजन किया था. इस सीधे प्रसारण को एक समय पर एक साथ 155,449 लोगों ने देखा. यह संख्या इस श्रेणी में पिछले विश्व रिकॉर्ड से 100 गुना अधिक है. बड़ा बिजनेस ने कहा कि इस खिताब के साथ वह दो साल से भी कम समय के भीतर लगातार छह गिनीज विश्व रिकॉर्ड उपलब्धियों से सम्मानित होने वाली पहली दक्षिणपूर्व एशिया की कंपनी बन गई है.
बिंद्रा ने एक वर्चुअल आयोजन के दौरान कहा, ‘‘बड़ा बिजनेस में हमारा ध्यान हमेशा भारत में एक मजबूत उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने में मदद करने का है. भगवद गीता के श्लोकों से युवाओं को दैनिक जीवन और व्यावसायिक चुनौतियों को हल करने में मदद मिलती है.’’
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल के भीतर कंपनी का यह छठा गिनीज विश्व रिकॉर्ड है. इस वेबिनार में केवल भारत से करीब पांच लाख युवाओं ने भाग लिया और इस वीडियों को अबतक 28 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

