इजराइल को 2,000 पाउंड बम की आपूर्ति पर बाइडन की लगाई रोक डोनाल्ड ट्रंप ने हटाई
बाइडन ने बम की आपूर्ति पर रोक इसलिए लगाई थी ताकि गाजा में हमास के साथ इजराइल के युद्ध में मारे जाने वाले असैन्य लोगों की मौत के मामलों को कम किया जा सके. इजराइल और हमास के बीच युद्ध एक कमजोर युद्धविराम के कारण फिलहाल रुका हुआ है.
जो बाइडन ने बम की आपूर्ति पर रोक इसलिए लगाई थी ताकि गाजा में हमास के साथ इजराइल के युद्ध में मारे जाने वाले असैन्य लोगों की मौत के मामलों को कम किया जा सके. इजराइल और हमास के बीच युद्ध एक कमजोर युद्धविराम के कारण फिलहाल रुका हुआ है.
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल नेटवर्क’ पर शनिवार को एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ऐसी बहुत सी वस्तुएं अब भेजी जा रही हैं, जिनका इजराइल ने भुगतान कर दिया है लेकिन बाडइन द्वारा उनकी आपूर्ति नहीं की गई है.’’ यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया, अमेरिका को ‘कड़ा’ जवाब देने का जताया संकल्प
ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की कि ट्रंप इस पोस्ट में भारी बमों की आपूर्ति की बात कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

